मुस्लिम धर्म छोड़ हिन्दू धर्म अपनाना अब पड़ रहा है मंहगा,पड़ोसी करना चाहते हैं हत्या


उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में कुछ माह पूर्व एक मुस्लिम परिवार को धर्मांतरण करना अब महंगा पड़ रहा है। इलाके के कुछ अराजकतत्वों को ये बात रास नहीं आ रही है कि परिवार मुस्लिम से हिंदू कैसे हो गया? इसी को लेकर बीती रात कुछ अराजकतत्वों ने धर्मांतरण करने वाले परिवार को घर में बंदकर जिंदा जलाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। पीड़ित ने दो नामजद समेत पांच अराजकतत्वों के विरूद्ध तहरीर दी है।

ये मामला रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली अन्तर्गत रतासों गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी देवप्रकश पटेल पुत्र मोहम्मद हसन ने करीब ढ़ाई-तीन माह पूर्व परिवार समेत मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। देव प्रकाश के तीन बेटे हैं, उनका नामकरण करते हुए उन्होंने एक का देवी दयाल दूसरे का नाम देव नाथ और तीसरे का नाम दुर्गा रखा था। बता दें कि देव प्रकाश की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है।


देव प्रकाश ने बताया कि वो अपने घर के बगल में अपनी जमीन पर मंदिर का निर्माण कराने जा रहा था। इस बात से अली अहमद, इम्तियाज आदि नाराज थे। इसी को लेकर बीती रात जब हम लोग घर में आराम कर रहे थे तो इन अराजकतत्वों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर घर को आग के हवाले करके पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश किया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर हम सबको बचा लिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पीड़ित देव प्रकाश की तहरीर पर मुकदमा कायम किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस