मौसम विज्ञानियों का एलर्ट, यूपी सहित कई प्रान्तो में वर्षात के आसार,बढ़ेगी कड़ाके की ठंड


देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हुई है जिसके मौसम बदल गया है। देश की राजधानी के अधिकतर इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश जारी है। इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 3 जनवरी को बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि राजगढ़, अलवर, दौसा, सोनीपत, दादरी, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, बदायूं, मोदीनगर, मथुरा, हाथरस, जिंद, पानीपत, करनाल समेत कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि खुर्जा, एटा, किशनगंज, अमरोहा, मुरादाबाद, चंदौसी, आगरा, मथुरा, नोएडा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में शीतलहर के बीच ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई है, तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंच है।

उत्तर प्रदेश में अधिकतर इलाकों में भीषण ठंड पड़ रही है और शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है, तो वहीं 4-5 जनवरी को घने कोहरा छाया रह सकता है।


मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई है जिसके लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला के मौसम केंद्र ने 3 से 5 जनवरी के बीच राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है, तो वहीं मध्यम एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर सक्रिय हो गया है। इस कारण दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। इसकी वजह ठंड और बढ़ेगी। यूपी और हरियाणा समेत कई इलाकों में बारिश होगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस