पीयू में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

छात्राओं ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किये 

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सरस्वती सदन में कुलपति  प्रो.निर्मला एस. मौर्य ने ध्वजारोहण किया।
समारोह में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि हम जिस संस्था या क्षेत्र में कार्य करते हैं वहां आदर्श के साथ-साथ यथार्थ का पालन करके उस परिवेश का माहौल खुशमय बना सकते हैं। आदर्श और यथार्थ का सामंजस्य ही राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है और हमारा यही कार्य देश के प्रति सच्ची भक्ति की मिसाल प्रस्तुत करता है। कुलपति जी ने वीर बहादुर सिंह, महात्मा गांधी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे  पूर्व कुलपति को गार्ड आफ आनर दिया गया। समारोह में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
समारोह का संचालन अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक श्री व्यास नारायण सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो.वंदना राय, प्रो .अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो. रामनारायण, प्रो.बीडी शर्मा, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ राजकुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ.मनीष कुमार  गुप्ता, डॉ राकेश यादव, डॉ. प्रमोद यादव,  डॉ सुनील कुमार, डॉ. अवध बिहारी सिंह, जाह्नवी श्रीवास्तव, करुणा निराला, रामजी सिंह, अमलदार यादव, स्वतंत्र कुमार समेत सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस