किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री/ विधायक सपा जनों के साथ हुए गिरफ्तार


 जौनपुर ।सपा मुखिया के अह्वान पर आज  कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के समर्थन में जनपद में जगह  जगह पर सपाई सड़क पर आ गये थे। शाहगंज में पूर्व मंत्री  शैलेन्द्र यादव ललई के नेतृत्व में सपाइयों द्वारा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गयी। इस दौरान पूर्व मंत्री ललई से पुलिस की झड़प भी हुई। पखनपुर उनके आवास पर उपजिलाधिकारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स आने से श्री यादव नाराज हो गये , इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर नोकझोक हुई। डीएम से बात करने के बाद घर से पैदल ही सुरिस तक पैदल निकल गए। इसके बाद टैक्टर से सरायमोहिद्दीनपुर के श्रीपत के राईसमिल पर सपाई नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर से पहुँचकर राष्ट्रगान गया। यहां पुलिस ने पूर्व मंत्री/ विधायक और सपा समर्थकों को हिरासत में ले लिया।
ललई ने कहा कि योगी सरकार का लोकतंत्र व संविधान में विश्वास नहीं है। मुख्यमंत्री योगी सपा से डरकर आन्दोलनों को दमन के रास्ते से दबाने का काम कर रहे हैं लेकिन समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों, गरीबों, मजलूमों के पक्ष में खड़ी होकर संघर्ष करती रहेंगी। जब तक तानाशाह मुख्यमंत्री को हटा नहीं लेंगे तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। गणतंत्र दिवस पर आम आदमी को आजादी नहीं है। किसानों के समर्थन में हम सभी आज सड़कों पर है। पुलिस के द्वारा हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली में प्रशासन का अवरोध पैदा करना अलोकतांत्रिक भी है। 
इस मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली तथा शाहगंज थाना समेत एक प्लाटून पीएसी मौजूद रही। इस रैली में संजय यादव, अखण्ड प्रताप यादव,  मिथलेश यादव श्रीपत यादव, सैयद उरूज, अफरोज श्रवण जायसवाल, विक्रम बिंद समेत हजारों से कार्यकर्ता शामिल हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस