एसोसिएशन की मांगः पेन्शनरो के परिचय पत्र में वारिसों का नाम दर्ज किया जाये



जौनपुर। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा जौनपुर की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर भवन में अध्यक्ष सी.वी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनर को कोषागार से निर्गत होने वाले परिचय पत्र में वारिस के भी नाम का उल्लेख करने की मांग की गई। कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कालिका यादव के पेंशन पुनरीक्षण की मांग की गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी स्तर से कलेक्ट्रेट परिसर में आवंटित पेंशनर कक्ष आवंटित होने पर सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया। पेंशनरो/पारिवारिक पेंशनर के अवशेष पेंशन पुनरीक्षण की कार्यवाही शीघ्र कराने की मांग की गई। सभी पेंशनर्स को परिचय पत्र निर्गत करने तथा फौजदार सिंह इंटर कॉलेज शंभूगंज के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रंगलाल शुक्ल के पेंशन पुनरीक्षण अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन वाराणसी के पुनरीक्षित होकर कोषागार में आने के बाद भी अभी तक पुनरीक्षित नहीं की गई जिसके कारण संबंधित की कठिनाई पर बैठक में आपत्ति व्यक्त की गई। बैठक का संचालन जिला मंत्री राजबली यादव ने किया।
  इस अवसर पर  राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, पेंशनर के संरक्षक आर पी पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, केके त्रिपाठी, कंचन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बीबी सिंह, नंदलाल, नरेंद्र त्रिपाठी, उमाशंकर निषाद, हीरालाल आजाद, लालचंद मौर्या, शेषनाथ सिंह, बीबी सिंह, ओंकार नाथ मिश्रा, गंगाधर चैबे, सुक्खू राम, रंगनाथ, मिथिलेश जायसवाल, रमेश  सहित अन्य पेंशनरगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस