तदर्थ शिक्षको के वेतन भुगतान को लेकर डीआईओएस से हुई चर्चाः तिलकराज सिंह


माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने नवागत डीआईओएस का किया स्वागत

जौनपुर। माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराज सिंह के नेतृत्व में तदर्थ शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित से मिला। इस मौके पर सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने डीआईओएस पंडित को बुकें भेंट करके स्वागत किया। तत्पश्चात कहा कि जनपद में आने वाले समस्त अधिकारी अतिथि होते हैं। अतिथियों को सम्मान देना जनपदवासी बखूबी जानते हैं, क्यांेकि अतिथियों को जौनपुरवासी भगवान का दर्जा देते हैं। इसी क्रम में श्री सिंह ने नवागत डीआईओएस श्री पण्डित से तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान के सम्बंध में चर्चा किया जिस पर उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही वेतन भुगतान के लिए हम उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह, रविन्द्र दुबे, सौरभ सिंह, बबलू यादव, नीरज शुक्ला सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस