जनपद में भव्य तरीके से मनायी गयी महाराजा सुहेलदेव की जयंती




जौनपुर। बंसत पंचमी के अवसर पर जनपद में महाराजा सुहेलदेव की 1012 वीं जयंती के अवसर पर भव्य तरीके से मनायी गयी। जनपद मे सभी शहीद स्मारकों तथा शहीद स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन किया तथा पुष्पांजलि अर्पित का श्रृद्धांजलि दी गई। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय निर्मला एस मौर्य, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश के साथ देखा गया।
 जनपद में सभी कार्यक्रम स्थलों पर एलईडी वैन द्वारा  प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। महामहिम राज्यपाल द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर महामहिम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बहराइच में जन्म लेने वाले राजा सुहेलदेव अत्यंत पराक्रमी योद्धा थे, जिन्होंने सालर मसूद को युद्ध में परास्त किया था। 1033 ई. में सालार मसूद अपनी ताकत परखने बहराइच आया, उसका विजय रथ तब तक बढ़ता रहा, जब तक उसके रास्ते में राजा सुहेलदेव नहीं आए। महाराजा सुहेलदेव के साथ युद्ध में मसूद बुरी तरह जख्मी हो गया और फिर इन्हीं जख्मों की वजह से उसकी मौत हो गई।
जनपद में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार स्कूली बच्चों द्वारा प्रातः 08.30 बजे हाथों में स्लोगन लिखित पट्किाओं के साथ प्रातः प्रभात फैरियां निकाली गईं और स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस द्वारा भी रैली का आयोजन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस