स्वयं सहायता समूह को लोन देने नियमों को शिथिल करे बैंक - आनन्दी बेन पटेल राज्यपाल





 
जौनपुर। महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा जनपद के सभी बैंकर्स के साथ संस्थागत वित्त की समीक्षा बैठक कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आवास पर की गई।
  बैठक में उपस्थित बैंक के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैंकों में स्वयं सहायता समूह की जो भी महिलाएं खाता खुलवाने के लिए आती हैं उनका खाता तत्काल खोला जाए। जो महिलाएं सी.सी.एल. के लिए आती हैं उनका सी.सी.एल. कराया जाए। जो स्वयं सहायता समूह लोनिंग के लिए आते हैं उनसे अधिक प्रश्न न पूछा जाए, क्योंकि वह ग्रामीण अंचल से आती हैं, उन्हें तत्काल लोन की सुविधा मुहैया करायी जाए। महामहिम ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना आर्थिक दृष्टि से अति आवश्यक है, अतः सभी बैंकर्स उनकी सुविधाओं का ध्यान दें, तथा जितनी भी पत्रावली बैंकों में लंबित पड़ी है उन्हें 15 दिन के अंतर्गत निस्तारित कराकर सूचना राजभवन प्रेषित की जाय। सभी बैंक किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद के अवशेष लक्ष्य को 15 दिनों के अंतर्गत पूर्ण करेंगे। स्वनिधि योजना तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन माननीय प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता की योजनाएं हैं, इनके किसी भी पत्रावली को किसी भी बैंक में न रोका जाए, क्योंकि सशक्त भारत के लिए सशक्त महिला होना अतिआवश्यक है। अतः सभी महिलाओं को आवश्यकतानुसार लोन उपलब्ध कराया जाये, जिससे जौनपुर की महिलाओं में बैंकों के प्रति विश्वास बढ़े तथा वह आत्मनिर्भर होकर के अपना कारोबार प्रारंभ करे।
बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र सिंह, डीएसटीओ रामदरश यादव, एलडीएम उदयभान सहित विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस