यूपी बोर्ड ने जारी कर दिया हाईस्कूल परीक्षा का टाइटेबल




उत्तर प्रदेश में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई. हाईस्कूल की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी और 10 मई को संपन्न हो जाएंगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह आठ से 11:15 तक होगी. जबकि दूसरी दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम 5.15 पर खत्म होगी.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल में 29 लाख 94 हजार 312 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.इसमें से 16 लाख 74 हजार 22 छात्र और 13 लाख 20 हजार 229 छात्राएं हैं.
गणित के साथ खत्म होगी परीक्षा
10वीं बोर्ड की परीक्षा 10 मई को गणित के साथ समाप्त होगी. हालांकि छात्रों के लिए यह राहत की बात हो सकती है कि उन्हें इससे पहले दो दिन का समय मिलेगा. 08 मई को संस्कृत के पेपर के बाद नौ को कोई पेपर नहीं है.

हाई स्कूल परीक्षा का टाइम टेबल
24 अप्रैल, पहली पाली, - हिन्दी, प्रांरभिक हिन्दी
30 अप्रैल, पहली पाली- अंग्रेजी
1 मई, पहली पाली - वाणिज्य. दूसरी पाली - सिलाई
03 मई, पहली पाली - सामाजिक ज्ञान
4 मई, पहली पाली- कृषि. दूसरी पाली - मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल्स, आईटी, आईटीईएस, हेल्थ केयर
5 मई, पहली पाली - विज्ञान
8 मई, पहली पाली - संस्कृत
10 मई, पहली पाली - गणित


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस