गोशाला निरीक्षण के समय डीएम का निर्देश लावारिश गोवंश बाहर नहीं दिखना चाहिए


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विकासखंड करंजाकला के प्यारेपुर गांव में बनी गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पशुओं के चारे, पानी की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी जौनपुर को निर्देश दिया कि पशुओं को तत्काल शिफ्ट करने का कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में लावारिस गोवंश नहीं दिखने चाहिए। उन्होंने गौशाला के पीछे की सरकारी जमीन पर गोवंशो के लिए हरे चारे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। डीएफओ को गौशाला परिसर में छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाने का निर्देश दिया।
 इस अवसर पर पोजेक्ट मैनेजर सीएनडीइस एम.एन यादव, स्थानिक अभियंता अरविंद कुमार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस