डीएम ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, अनुपस्थिति से स्पष्टीकरण मांगने का दिया निर्देश

 

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा आज विकास भवन मे विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षक किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के उपस्थिति रजिस्टर मंगा कर रजिस्टर की जांच की गयी तथा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लें। जिलाधिकारी ने पंचायत विभाग के शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि किस तहसील की कितनी शिकायतें आई हैं उनकी विस्तृत रिपोर्ट दी जाए। कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी के पास लगे हुए बेसिन को ठीक कराने, टाइल्स लगाने एवं सभी विभागों के कार्यालय पर उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लिखवाने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ