पेंशनर संघ की मासिक बैठक में उठा महंगाई राहत का मुद्दा



जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की मासिक बैठक अध्यक्ष सी0बी0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राकेश श्रीवास्तव (कलेक्ट्रेट) ने पेंशनर कक्ष के आवंटन पर खुशी व्यक्त करते हुए हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। संरक्षक इं0 आर0पी0 पांडेय ने सभी पेंशनरों के एकजुटता पर बल दिया। इसी तरह बैठक में उपस्थित राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पेंशनरों के मान सम्मान के बड़े से बड़ा संघर्ष करने का आश्वासन दिया। बैठक में वक्ताओं ने रोके गए महंगाई राहत की तत्काल बहाल करने की मांग किया। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सी0बी0 सिंह ने सभी पेंशनरों को अपनी समस्या देने का सुझाव देते हुए अपने निकट रहने वाले पेंशनरों का हर तरह की सहायता का आवाहन करते हुए उनके कुशल क्षेम में निरंतर संगठन को भी अवगत कराने की अपेक्षा किया। उन्होंने कहा कि सरकार भी कर्मचारी एवं पेंशनर विरोधी नीतियों की भर्तसना करते हुए निकट भविष्य में किसी तरह के संघर्ष में भाग लेने के लिए तैयार रहने का संकल्प दिलाया। बैठक का संचालन राजबली यादव ने किया।
  बैठक को मुख्य रूप से ओंकार नाथ मिश्र, राजेंद्र प्रसाद सिंह, के0के0 त्रिपाठी, कंचन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बीबी सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, रामअवध लाल, उमाशंकर निषाद, हीरालाल आजाद, लालचंद मौर्या, शेषनाथ सिंह, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, मंजू रानी, रघुनाथ यादव, के आर सोनकर, मिथिलेश कुमार जायसवाल, जितेंद्र तिवारी, सुक्खूराम, ओंकार नाथ मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस