कीर्ति कुंज पर पुलिस की छापेमारी प्रोपराइटर नन्हे लाल वर्मा मौके से फरार



जौनपुर। जनपद के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी एवं कीर्ति कुंज के मालिक नन्हे लाल वर्मा की गिरफ्तारी के लिए तलाश में आज थाना सरायख्वाजा की पुलिस ने चहारसू चौराहे पर स्थित फर्म कीर्ति कुंज ज्वेलर्स पर छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान फर्म के प्रोपराइटर नन्हे लाल वर्मा मौके से फरार हो गये थे। जिससे पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। 
छापामारी करने वाले पुलिस जनों के अनुसार   उनके खिलाफ न्यायालय से ( एनबीडब्लू ) बिना जमानती वारंट जारी है जिसके तहत छापेमारी की कार्यवाही की गयी है। खबर है कि मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे सरायख्वाजा थाने के उपनिरीक्षक विनोद कुमार राय अपने साथपुलिस बल के साथ जिसमें महिला पुलिस भी थी के साथ लेकर नन्हेलाल वर्मा प्रोपराइटर कीर्ति कुंज ऑटो मोबाइल्स की तलाश में आये थे।खबर यह है कि शाहगंज रोड पर स्थित कुत्तूपुर तिराहा के पास कीर्ति कुंज आटो मोबाइल के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम की न्यायालय ने एक वाद में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी किया। उपनिरीक्षक विनोद कुमार राय ने बताया कि फर्म के प्रोपराइटर नन्हेलाल वर्मा को वह कई दिनों से तलाश रहे हैं आज भी वह मौके से फरार हो गये। पुलिस नन्हेलाल वर्मा के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के तामिले के लिए पुन: छापेमारी करेगी। पुलिस टीम ने उनके घर में उन्हे तलाश किया लेकिन वह मौके से फरार हो गये।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस