ट्रक - पिकप की टक्कर में बिछ गयी लाशें, दाह-संस्कार कर घर को लौट रहे थे

 


जौनपुर। थाना जलालपुर क्षेत्र स्थित जौनपुर वाराणसी की सीमा पर ट्रक और पिकप के आपसी टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू करते हुए घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा तथा मृतको का पंचनामा कराके पोस्ट मार्टम हेतु भेजते हुए विधिक कार्यवाही किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना सरायख्वाज क्षेत्र स्थित ग्राम जलालपुर निवासी मृतक को वाराणसी में दाह-संस्कार कर ग्रामीण पिकप से भोर में वाराणसी से जौनपुर वापस अपने घर को आ रहे थे कि जौनपुर वाराणसी की सीमा पर ट्रक और पिकप के बीच जबरजस्त टक्कर हो गयी। जिसके परिणामस्वरूप दाह-संस्कार कर वापस लौट रहे पिकप सवार 5 लोगों की मौत तो घटना स्थल पर ही हो गयी एक की मौत उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में हो गयी इस तरह इस दुर्घटना में कुल 6 मौते हुईं हैं।



पुलिस की माने तो इस सड़क दुर्घटना में पिकप सवार पांच गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल जौनपुर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हलांकि पुलिस दुर्घटना के बाद ट्रक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही कर दिया है। लेकिन भोर की इस घटना ने एक साथ 6 परिवारों पर गम के बादल की छाया डाल दिया है। गये थे दाह-संस्कार करने अब इन मृतको का भी दाह-संस्कार किया जायेगा
मृतकों का नाम अमर बहादुर यादव, राम श्रिंगार यादव, मुन्नी लाल, कमला प्रसाद यादव, राम कुमार यादव और बिजयी यादव बताया गया है। गांव की सौ वर्षीय वृद्ध महिला धनदेयी के निधन पर लोग उन्हें वाराणसी मणि कर्णिक दाह संस्कार करने गये थे। इस दुर्घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस