पाक्सो एक्ट में अधिक सजा करायी जाये, लड़कियों को सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग दे - प्रियदर्शी



जौनपुर। सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी जी0एस0 प्रियदर्शी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई । समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी थानों में परमानेंट वारंट रजिस्टर बनाए जाए। पुलिस थानों में पकडीं गई गाड़ियां जो काफी समय से पडी़ है उनकी नीलामी की व्यवस्था तत्काल कराया जाए। कलेक्ट्रेट में भी माल खाने बनाए जाने का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान पुरस्कार घोषित अपराधियों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि प्रमुख सचिव को अवगत कराया जाए कि पुरस्कार घोषित अपराधियों को पकड़ने वालों को पुरस्कार की राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओ के निस्तारण की जिलाधिकारी मॉनिटरिंग करें। नोडल अधिकारी ने कहा कि पास्को एक्ट में सजा करायी जाए। उन्होंने कॉलेजों में लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग एवं इंटर कॉलेज की लड़कियों में स्किल डेवेलपमेंट के कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान नोडल अधिकारी द्वारा सभी थानों में भारत नेट की कनेक्टिविटी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।


 इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा,मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला,अपर पुलिस अधीक्षक ,समस्त उप जिलाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस