नोडल अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश


जौनपुर। सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी जनपद जौनपुर जी. एस. प्रियदर्शी द्वारा निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने मजदूर बढ़ाकर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण हॉस्पिटल को तैयार करने के लिए बिल्डिंग वर्क निर्माण की प्लानिंग तैयार करें और उसके अनुसार ही तेजी के साथ कार्य किया जाए। नोडल अधिकारी ने अस्पताल का लकड़ी का मॉडल तैयार कर प्रजेन्टेशन के लिए रखे। प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम ने बताया कि पीएन सिह ने बताया कि अभी 80 मजदूर लगे हुए हैं। कताई मिल की बिल्डिंग तोड़ी जा चुकी है जहां पर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, सहायक अभियंता यूपीपीसीएल आरके सिंह उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ