जौनपुर के सर्राफा व्यवसायी पर चली गोली बाल बाल बचा,जाने पूरी घटना क्या है


वाराणसी में बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। सिंधोरा थाना के गरखड़ा गांव के समीप जौनपुर के एक सराफा व्यवसायी को लूटने की नीयत से बदमाशों ने फायरिंग की। संयोग अच्छा था कि सरार्फ बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज और पुलिस के सायरन की गूंज से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। 
जौनपुर के केराकत निवासी रत्नाकर वर्मा की चांदमारी भोजूबीर के समीप आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की भांति वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। गरखड़ा गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ब्रेकर के पास सराफ को ओवरटेक कर रोकना चाहा। सराफ बदमाशों की मंशा भांप गए और अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर थोड़ी दूर स्थित बस्ती के समीप पहुंच कर शोर मचाने लगे। इसी दौरान उनको लक्ष्य कर फायरिंग की गई लेकिन वह बच गए और बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस के साथ ही अपने परिचितों को भी दी। इस संबंध में सिंधोरा इंस्पेक्टर रमेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित से जानकारी ली जा रही है। गौरतलब है कि सराफ के पास नकदी समेत लाखों का माल था। माना जा रहा है कि बदमाश रेकी कर सराफ के पीछे भोजूबीर क्षेत्र से ही लगे थे और सूनसान स्थान देख कर उन्हें लूटने का प्रयास किए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस