विजय संकल्प के साथ भाजपा करायेगी पंचायत चुनाव -- डॉ अंजना श्रीवास्तव


जौनपुर । विजय संकल्प के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भारतीय जनता पार्टी करायेगी उक्त बातें खुटहन प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ अंजना श्रीवास्तव ने बतौर मुख्य अतिथि  खुटहन की कार्यकर्ता बैठक में कहा है। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए एकजुट होकर अपने-अपने बूथ को मजबूत करने को कहा
 प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन प्रभारी डॉ अंजना श्रीवास्तव आज निरीक्षण करने पहुंची  जहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत किया कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय. व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया और बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर पाल व संचालन महामंत्री केशव तिवारी ने किया इस दौरान सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस