रिंकू शर्मा के हत्यारों को जल्द फांसी देने की मांग, बजरंग दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन



जौनपुर।  बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की दिल्ली में उसके ही घर में मुस्लिम जिहादियों द्वारा संगठित होकर घर में घुसकर हत्या कर दी गई । जिसमें उनके पूरे परिवार को भी मारने का प्रयत्न किया गया था। इस संबंध में आज बजरंग दल जौनपुर द्वारा जिला संयोजक विजय सिंह के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया है।  जिसमें बजरंग दल द्वारा मांग की गई की रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या का फास्ट्रैक कोर्ट में विचारण कर हत्यारों को फांसी व हमलावरों पर रासुका लगाई जाए। दिल्ली में हिंदुओं पर हो रहे लगातार हमलों के लिए दिल्ली पुलिस को जवाबदेह बनाया जाए। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ राकेश चंद्र दुबे ने कहा देश में लगातार हिंदू युवकों पर हमले व हत्याएं भी हो रही हैं चाहे वह दिल्ली के अंकित सक्सेना, ध्रुव त्यागी हों, चन्दन गुप्ता, कमलेश तिवारी हों या फिर महाराष्ट्र में संतों की निर्मम हत्या। यह घोर निंदनीय एवं असहनीय है। इसे रोकने हेतु तत्काल कड़े कदम उठाना अति आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी डॉ आशीष मिश्र, जिलामंत्री जनमेजय तिवारी, सतेन्द्र जी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस