जौनपुर की सरजमीं पर पहुंचते ही राज्यपाल का कुलपति ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत



जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को प्रदेश की महामहिम  राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल हेलीकाप्टर से  एकलव्य स्टेडियम पहुँचीं तो  हेलीपैड पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके साथ ही प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं विधायक रमेश मिश्र ने भी राज्यपाल को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा,पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, रोवर्स रेंजर के समन्वयक डॉ. जगदेव, खेल सचिव डॉ. आलोक सिंह, डॉ. सुरजीत कुमार यादव, डॉ. के एस. तोमर रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस