शहीदों के योगदान पर पीयू में की गई चर्चा



चोरी चौरा शताब्दी वर्ष के शहीदों को याद किया गया


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चौरी चौरा शताब्दी समारोह का उद्घाटन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। चौरी चौरा घटना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश भर में चौरी चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन  हो रहा है।  चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का प्रसारण छात्रों के बीच में किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रज्जू भइया संस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह ने चौरी चौरा घटना के शहीदों को याद करते हुए स्वतन्त्रता संग्राम पर प्रकाश डाला।  उन्होंने छात्रों के अंदर देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जागरुक किया। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ नितेश जायसवाल ने कहा कि चौरी चौरा के घटना की भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका है । उन्होंने छात्रों से स्वतंत्रता संग्राम में चौरी चौरा घटना के योगदान पर चर्चा की । इस अवसर देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे विभिन्न संकाय व विभागों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका डॉ. अन्नू त्यागी तथा डॉ. आलोक दास ने निभाई । शताब्दी समारोह के सहायक नोडल अधिकारी डॉ आलोक दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ नीरज अवस्थी, डॉ धीरेंद्र चौधरी, डॉ प्रमोद यादव, डॉ.अजीत सिंह, शशिकांत व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ