सपा नेता पर हमला, बदमाशो ने मारी गोली घटना का कारण चुनावी रंजिस


आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तिरोली गांव के पास तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे सपा नेता को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए उन्हें वाराणसी लेकर गए हैं। जहाँ घायल जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। 
देवगांव कोतवाली के रामचंद्रपुर निवासी सपा नेता श्याम कन्हैया यादव (40) जो वर्तमान में देवगांव क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं । बुधवार शाम को एक तेरहवीं में शामिल होने के लिए गांव रसूलपुर दुधारा उर्फ चौकी गए थे।
वापस लौटते समय लगभग 08 बजे रात्रि को  बाइक सवार बदमाशों ने तिरोली गांव के पास उन्हें गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके बांह और पीठ में गोली लगी है। आनन-फानन में उन्हें सीएससी लालगंज ले जाया गया,  जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजन इलाज के लिए उसे वाराणसी ले गए हैं।बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में देवगांव कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जांच की रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ