पुलिस सब इन्सपेक्टर भर्ती: एक अप्रैल से आन लाइन आवेदन शुरू,जाने कैसे होगी भर्ती




उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर के 9534 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. ऑनलाइन आवेदन 01 अप्रैल 2021 से शुरू हो जाएंगे. इन पदों पर पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा.
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख- 01 अप्रैल 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 30 अप्रैल 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 30 अप्रैल 2021
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं फायर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21-28 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए निर्धारित किया गया है. आवेदन शुल्क डबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है. ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकशन को ध्यान से पढ़ लें.
इस लिंक से करें आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाकर योग्य अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन का लिंक 1 अप्रैल 2021 से एक्टिव हो जाएगा. अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें. वेबसाइट पर आपको भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जरूरी जानकारी मिल जाएगी.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ