पंचायत चुनावः इस बार के पंचायत चुनाव में युवा मतदाता जाने कैसे होगे निर्णायक



दुनियां के सबसे बड़े त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा जोश की अहम भूमिका होगी। पंचायत चुनाव के कुल मतदाताओं में 46 फीसद से अधिक 35 वर्ष तक के युवा वोटर ही हैं। ऐसे में चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों को युवाओं का खास ख्याल रखना होगा।
उत्तर प्रदेश के गांवों की मौजूदा अनुमानित आबादी 18,37,25,954 में पंचायत चुनाव के लिए 12,39,74,150 (67.5 फीसद) मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता जहां 6,57,22,788 (53.01 फीसद) हैं वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 5,82,51,362 (46.99 फीसद) है। गौर करने की बात यह है कि वर्ष 2015 के चुनाव के मुकाबले अबकी महिला मतदाताओं की संख्या कहीं अधिक है। पिछले चुनाव में जहां एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 875 महिलाएं थीं वहीं अबकी चुनाव में 886 हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक पंचायत चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले एक करोड़ से अधिक मतदाता होंगे। इनमें 21 वर्ष से कम आयु वाले ही 78 लाख से अधिक हैं। खास बात यह है कि कुल मतदाताओं में 35 वर्ष से कम आयु के युवा मतदाताओं की हिस्सेदारी 46 फीसद से अधिक यानी 5.73 करोड़ है। दूसरी तरफ 50 पार वाले मतदाताओं की संख्या 2.98 करोड़ हैं। इसमें उम्रदराज 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 1.43 करोड़ हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में 11.74 करोड़ मतदाता थे।

आयु वर्ग : मतदाता (फीसद में) 18 से 21 : 78,37,361 (06.32) 22 से 25 : 1,16,20,175 (09.37) 26 से 30 : 1,74,66,196 (14.09) 31से 35 : 2,03,38,384 (16.41) 36 से 40 : 1,39,84,043 (11.28) 41से 45 : 1,28,68,867 (10.38) 46 से 50 : 1,00,99,694 (08.15) 51से 55 : 91,19,553 (07.36) 56 से 60 : 63,45,100 (05.12) 60 पार : 1,42,94,777 (11.53)

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस