जेल का औचक निरीक्षणः अधिकारियों का दावा आल इज ओके

 

जौनपुर। जिला जज मदन पाल सिंह, सीजेएम विकास, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर द्वारा सयुक्त रुप से पुलिस बल के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान पुलिस की टीम द्वारा महिला बैरक सहित समस्त बैरक का निरीक्षण किया गया। जिला जज सीजेएम, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने जेल में पाकशाला का निरीक्षण किया तथा वहां बन रहे खाने की जांच की। जेल में खाना अच्छी गुणवत्ता का पाया गया। जेल अस्पताल में मरीजों का भी हालचाल जाना गया, जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अभी यहां कोई भी गंभीर मरीज नहीं है। कोविड की टेस्टिंग करायी गयी है तथा 60 वर्ष के ऊपर एवं 45 वर्ष के को-मारविड कैदियों का कोरोना टीका लगाया गया है तथा प्रतिदिन जेल में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा कैदियो से बातकर उनकी समस्याएं पूछी गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि आज के निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस