गाँव का अधेड़ जाने कैसे लुटता रहा बच्चियों की आबरू, अब पुलिस ने पहुंचाया जेल


बिस्किट और टॉफियों का प्रलोभन देकर एक अधेड़ किराना दुकानदार लंबे समय से दुकान में आईं बच्चियों की इज्जत तार-तार कर रहा था। मामला तब प्रकाश में आया, जब एक पीडि़त बच्ची की मां ने पुलिस से इसकी शिकायत की। आरोपित को मगंलवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। उस अधेड़ पर कई बच्चियों के साथ गलत हरकत करने का आरोप है। 
आरोपित प्रकाश तांती उर्फ रिजू (50 वर्ष) बिहार के कजरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्री किशुन पंचायत के श्रीघना में किराने की दुकान चलाता है। यह दुकान उसके घर में ही है। इसी दुकान में घरेलू सामान लेने पहुंचीं गांव की बच्चियों पर उसकी बुरी नजर रहती थी। बीस दिन पहले उसने अपने एक रिश्तेदार की मासूम बच्ची के साथ भी दुष्कर्म किया था। इसके बाद भी उसकी यह हरकत नहीं रुकी। उस समय स्वजनों ने लोकलाज के कारण मामला दबा दिया। इधर, रविवार को उसने गांव की एक दूसरी पांच साल की बच्ची के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की तबीयत बिगडऩे के बाद गांव में इसकी चर्चा होने लगी। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। इधर, आरोपित ने जिस रिश्तेदार की बच्ची को हवस का शिकार बनाया था, उस बच्ची की मां ने सोमवार को महिला थाने में मामला दर्ज कराया। कजरा थाना की पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है।
महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी के अनुसार  मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला सत्य लग रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से की गई बातचीत के आधार पर यह आशंका जाहिर की कि विकृत मानसिकता वाले प्रकाश ने गांव की कई बच्चियों की इज्जत तार-तार की है। ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रकाश लंबे समय से बच्चियों के साथ गलत हरकत कर रहा था, लेकिन लोकलाज के कारण अधिसंख्य लोग चुप रह गए। बताया जा रहा है कई मासूमों की जिंदगी उसने बर्बाद की है।
बच्ची की मां की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है आरोपों के बारे में पुलिस जांच कर रही है। पीडि़तों के स्वजनों को इसके लिए हिम्मत दिखाकर आगे आना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस