पंचायत चुनावः नामांकन के जमानत राशि एस बी आई की इन शाखाओ होगी जमा- डीएम


जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामांकन तथा जमानत धनराशि का चालान जमा कराने हेतु जनपद में भारतीय स्टेट बैंक की 06 शाखाओं, मुख्य शाखा जौनपुर, शाहगंज, मडियाहूं, केराकत, मछलीशहर तथा बदलापुर शाखाओं  को अधिकृत किया गया है। उन्होंने उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा है कि वह एसबीआई की उपरोक्त शाखाओं पर जाकर अपनी नामांकन/जमानत धनराशि जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल को बैंकों में बंदी रहेगी। 02 अप्रैल को उक्त सभी शाखाएं खुलेंगीं तथा उम्मीदवारों की नामांकन/जमानत की धनराशि जमा की जाएगी। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस