बदमाशों ने युवक को मारी गोली,ट्रामा सेंटर वाराणसी में हो रहा घायल का इलाज,बदमाश पुलिस पकड़ से है दूर

 



जौनपुर। जनपद में हौसला बुलंद बदमाशों द्वारा लगातार अपराधिक घटनाओं को दिये जा रहे अंजाम से आवाम जहां भयजदा है वहीं पर पुलिस के सक्रियताएवं कानून व्यवस्था की पोल खुलती जा रही है। जी हां बीती रात को बेखौफ़ बदमाशों ने जनपद के थाना सिंगरामऊ क्षेत्र के सिरकिना गांव में मोटरसाइकिल सवार आज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में जीवन मौत के बीच संघर्ष का रहा है।घायल को पहले ग्रामीणों ने सीएचसी बदलापुर ले गए वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया फिर यहाँ से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

मिली खबर के अनुसार 42 वर्षीय वीरेंद्र यादव पुत्र गौरी शंकर यादव निवासी रामदेईया थाना महाराजगंज बचपन से ही अपने ननिहाल सिरकिना गांव की कोटेदार दुर्गावती यादव पत्नी स्व जगन्नाथ यादव के घर रहता है। वीरेंद्र बीते  मंगलवार की रात 8.30 बजे अपने घर से 300 मीटर दूर एक व्यक्ति के घर गया था कि बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश उनको निशाना बनाकर फायरिंग करने लगे जिसमें एक गोली वीरेंद्र के बाए कंधे पर लगी और वह गिर गया। जब तक आसपास के लोग इकट्ठा हुए बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 


मौके पर पहुंचे परिजन घायल को बदलापुर हॉस्पिटल ले गए। जहां ट्रामा सेंटर  रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई है  लेकिन बदमाश अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। खबर यह भी है कि 1998 में युवक के मामा जगन्नाथ यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य की सिंगरामऊ बाजार में ही हत्या कर दी गई थी जिसमें वीरेन्द्र गवाह भी है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस