पंचायत चुनाव शान्ति पूर्वक कराने मे ग्रामीण करें सहयोग- डीएम एसपी जौनपुर



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर  द्वारा विकास खण्ड  शाहगंज (सोंधी) के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उड़ली में ग्रामीणों से मिलकर कहा गया कि  आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न में कराया जायेगा।
 उन्होंने कहा चुनाव में कोरोना गाइडलाईन का पालन करें। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी प्रत्याशी द्वारा दिये गये शराब, मुर्गा एवं अन्य प्रलोभन के बदले अपना कीमती मत न दे, आप अपनी इच्छा से वोट करे और चुनाव को लेकर किसी तरह का विवाद न करे, क्योंकि चुनाव बीतने के बाद सभी लोगो को अपने गाँव मे और अपने गाँव वालों के साथ ही रहना है इसलिए आपस में रिश्ते खराब न करे।
  पुलिस अधीक्षक ने गाँव वालों से कहा कि बिना डर, बिना दबाव के मतदान करने करे, अगर कोई प्रत्याशी गाँव मे पैसा या कुछ भी बांट रहा है तो तुरंत हम लोगो को गुप्त सूचना दे। अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो हम लोगो को अवगत कराएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो भी चुनाव में शांति भंग करने की कोशिश करेगा उसके साथ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस