पंचायत चुनावः आयोग की गाइड लाइन नामांकन में जाने क्या क्या लगेगा दस्तावेज


जौनपुर। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव लड़ने वालों की बेचैनियाँ बढ़ गयी है। गाइड लाइन एवं नामांकन के लिये दस्तावेज तैयार करने की भीड़ सरकारी कार्यालयों में लगने लगी है। दूसरी ओर नामांकन के लिये दस्तावेज बनाने के नाम पर शोषण का भी खेल शुरू हो गया है। हर स्तर पर धनोपार्जन चल रहा है। 
आयोग की गाइड लाइन पर नजर डाला जाये तो पंचायत चुनाव लड़ने वालों के नामांकन दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड एवं हलफनामा  सहित नो ड्यूज प्रमाण पत्र सहकारिता विभाग, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत से तथा जहां के पद आरक्षित है वहां पर जाति प्रमाणपत्र सामान्य पद के लिए जाति की आवश्यकता नहीं है तथा मतदाता सूची जिसमें अभ्यर्थी का नाम हो इन  प्रमाण पत्रों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है और बैध माना जायेगा। 
हलांकि कि शोसल मीडिया पर कुछ ऐसे भी खबरें वायरल हो रही है जिससे चुनाव लड़ने वालों की धड़कने बढ़ गयी है। आयोग ने कोई नयी गाइड लाइन नहीं जारी किया है पूर्व के वर्षों में नामांकन के समय जो दस्तावेज लगते रहे हैं कमो बेस वही इस बार भी लगेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस