कोरोना का कहरः जौनपुर में भी आज से लगा रात्रि का कर्फ़्यू,मास्क न लगाने पर 05 सौ रूपये का जुर्माना



जौनपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज 10 अप्रैल  से 18 अप्रैल तक रात्रि के कर्फ्यू की घोषणा कर दिया है जो आज से लागू हो गया है। आदेश का पालन न करने वालों पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस आशय की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए दिया और कहा कि प्रशासन का यह निर्णय आज से प्रभावी हो जायेगा। आदेश का पालन कराने के लिये पुलिस को निर्देश दिया गया है। 
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि कर्फ़्यू का समय रात्रि 09 बजे से सुबह यानी प्रातः 06 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि में हर नागरिक अपने घरों से बाहर नहीं दिखना चाहिए। नाइट कर्फ़्यू,इस दौरान  पंचायत चुनाव का प्रचार नही हो सकेगा उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब मास्क लगना अनिवार्य किया गया है जो लोग मास्क नही लगाएगा उसके होगा कार्यवाही की जाएगा। मास्क न लगाने पर पांच सौ रूपये का जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया गया है।  इसी के साथ ही सीडीओ ने यह भी बताया कि जनपद के बाहर महानगरों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 7 दिन कम से कम होम आइसोलेशन में रहना होगा। इसका पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जायेगा। आदेश का पालन न करने पर माहमारी अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस