कोविड 19 की चपेट में आने से एक की मौत,चिकित्सक पर लगा लापरवाही का आरोप


जौनपुर। कोविड 19 का असर अब जनपद में मौत के रूप में आने लगा है आज थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मुहल्ला वाजिदपुर उत्तरी के निवासी उदय जायसवाल की मौत कोरोना संक्रमण के कारण जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हो गयी है। हलांकि की मृतक के भाई मनोज कुमार ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग किया है।  
मृतक के भाई मनोज जायसवाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि  3 अप्रैल को उदय की तबीयत खराब होने पर उसे स्पेशल कोविड हॉस्पिटल जौनपुर, L2 में भर्ती कराया गया। आज 10 अप्रैल को सुबह फोन मिलाया तो नहीं उठा। हॉस्पिटल जाकर पूछा तो डॉक्टर ने कहा कि उदय की हालत खराब है। कुछ देर बाद बताया गया कि उदय की मृत्यु हो गई।
जब डॉक्टर से पूछा कि उन्हें वेंटिलेटर पर क्यों नहीं रखा तो उनका कहना था कि वहां पर वेंटिलेटर ऑपरेटर नहीं है। मनोज का कहना है कि उसके भाई की मृत्यु अस्पताल के चिकित्सकों  एवं कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हुई। यदि समय रहते उसे वेंटिलेटर पर रख दिया गया होता तो सायद उसकी मौत न होती। अपने पत्र में मनोज ने जिलाधिकारी से कानूनी कार्रवाई की मांग किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ