दो मई विकास खण्ड मुख्यालयों पर सुबह 06 बजे से इन व्यवस्थाओं के साथ शुरू होगी गणना - डीएम जौनपुर


जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत ) मनीष कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना 26 मार्च 2021 द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 संपन्न कराए जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के पदों की मतगणना 02 मई 2021 को संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर निर्धारित ग्राम सभा केंद्रों पर प्रातः 6:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक संपन्न कराई जाएगी। 
मतगणना न्याय पंचायतवार निर्धारित कक्ष में की जाएगी। प्रत्येक न्याय पंचायत में 04 मतगणना टेबल लगाए जाएंगे। एक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक एवं 03 गणना सहायक तथा एक अतिरिक्त गणना सहायक की तैनाती की जाएगी। अतिरिक्त गणना सहायक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होगा। मतगणना हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी 12-12 घंटे की दो शिफ्ट में लगाई गई है। मतगणना का कार्य सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है तथा आदेशित किया जाता है कि वह अपने तहसील के अंतर्गत आने वाले विकास खंड के निर्धारित मतगणना केंद्रों का मतगणना प्रारंभ होने से लेकर मतगणना की समाप्ति तक सतर्क दृष्टि बनाए रखेंगे तथा मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर समस्या का निराकरण कराएंगे।
 प्रत्येक मतगणना स्थल पर एक जोनल मतगणना मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है जो उपस्थित रहकर संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया पर गहन दृष्टि रखेगा तथा शांति व्यवस्था स्थापित कराएगा। साथ ही कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराना सुनिश्चित करेंगें। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस