मतगणना: प्रशिक्षण में अनुपस्थिति कर्मचारी स्पष्टीकरण दे अन्यथा होगा मुकदमा दर्ज,908 कर्मी अनुपस्थिति



जौनपुर। पंचायत निर्वाचन-2021 के मतगणना हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह एवं मास्टर ट्रेनर सुनील कुशवाहा द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण में कुल 9200 कार्मिकों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य था। 28 एवं 29 अप्रैल के प्रशिक्षण में कुल 908 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए हैं। अनुपस्थित मतगणना कार्मिकों में 272 गणना पर्यवेक्षक, 241 गणना सहायक प्रथम, 221 गणना सहायक द्वितीय, 174 गणना सहाय तृतीय अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कार्मिकों को निर्देशित किया  है कि अपने अनुपस्थित के विषय में कार्मिक प्रभारी को कल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ की जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस