दो जिंदगियों को आग ने जिन्दा लील लिया,पति पत्नी एक साथ कमरे में सो रहे थे

जौनपुर। जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिद्वारी शेखनपुर में आज रात ग्रामीण  रामदेव उम्र करीब 85 वर्ष व उनकी पत्नी जयंती उम्र करीब 80 वर्ष की मौत आग से जल जाने के चलते हो गयी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। 

                     सीओ मड़ियाहूं  का बयान 

खबर है कि दोनों पति पत्नी एक कमरे में सो रहे थे अचानक कमरे में आग लग गयी जब तक दोनों कमरे से बाहर होते आग ने पूरे कमरे को अपनी आगोश में ले लिया था और बेबस लाचार दोनों पति पत्नी जिन्दा आग में जलने को मजबूर हो गये और जब तक ग्रामीण आग को बुझा पाते दोनों को आग ने जला कर राख बना दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवोंको कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही किया है। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हलांकि पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।  




 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस