चिकित्सक की अनदेखी के कारण युवक की उसकी माँ के गोंद में हो गयी मौत


जौनपुर। जनपद के शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज चिकित्सक की अनदेखी के कारण एक युवक की मौत उसकी माँ की गोंद में होते ही हड़कंप मच गया लेकिन चिकित्सक की सेहत पर कोई असर नहीं हुआ है। खबर है कि थाना सरपतहां क्षेत्र के मीरजापुर रुदौली गांव निवासी सिकंदर (30) वर्ष के बीमारी का उपचार पहले आजमगढ़ के एक चिकित्सक के यहाँ से चल रहा था।आज युवक की तबियत अचानक अधिक खराब होने पर उसकी माँ शारदा देवी उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज पहुंची वहां बाहर फर्श पर बेटे को लिटा कर डाक्टर से उपचार के लिए मिन्नते करने लगी डाक्टर का दिल नहीं पसीजा उसने मरीज की अनदेखी कर दिया परिणाम स्वरूप कुछ ही समय के अन्दर युवक अपनी माँ की गोंद में तड़प कर काल के गाल में समा गया।


अस्पताल की चौखट पर हुई इस मौत के बाद लाचार मां बेटे के शव को टैंपो में लाद कर घर ले कर चली गई। इस संबंध में पूछे जाने पर चिकित्सा अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि अस्पताल आने के बाद सिकंदर के उपचार की तैयारी कर रहे थे। इलाज शुरू होता इसके पहले ही सिकंदर की मौत हो गई। सच जो भी हो लेकिन अस्पताल की चौखट पर पहुंचने के बाद भी मरीज का उपचार न हो यह तो जांच का बिषय है। सवाल क्या विभाग के उच्चाधिकारी इस लापरवाही की जांच करायेंगे।
यहां यह भी बता दे कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के चलते अन्य रोगों से ग्रसित मरीजों के साथ अनदेखी एक बड़ी समस्या हो गयी है। जनपद के अन्दर तीन दिनों में ऐसे दो मामलों का आना स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा करता है। जिनमें मां के सामने ही उनके लाल ने दम तोड़ दिया। मानवीय संवेदनाओं को तार तार करके रख दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस