डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा कोरोना पाजिटिव पीजीआई में हुए भर्ती



कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आने वाले उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को आज संजय गांधी पीजीआइ के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। उनकी पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा को बीते शनिवार को ही संजय गांधी पीजीआइ के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दोपहर में ट्वीट से बेहतर चिकित्सकीय आवश्यकता के लिए स्वयं के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। आईसीयू में भर्ती डिप्टी सीएम का सिटी स्कैन और एक्सरे के साथ खून की जांच के नमूने लिए गए हैं। डॉ. दिनेश शर्मा बीती 21 अप्रैल को पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में थे। डॉ. जयश्री शर्मा को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण 24 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि विगत दिनों मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के उपरांत डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही आइसोलेट था, आज बेहतर चिकित्सकीय आवश्यकताओं के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है।
 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ