सेल्समैन से असलहे के बल पर आठ लाख की लूट, दो लुटेरों को ग्रामीणों ने दबोचा


 एक पेट्रोल पंप सेल्समैन से बीते 26अप्रैल को असलहे के बल पर आठ लाख रुपये लूट लिए गए। वहीं ग्रामीणों ने दो संदिग्ध लुटेरों को पकड़ लिया है। उनके पास से नकदी भी बरामद हुई है। ये दुस्साहसिक वारदात जनपद रायबरेली के थाना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों के आक्रोश का सामना पुलिस को भी करना पड़ा। काफी समझाने बुझाने के बाद जाकर ग्रामीणों ने बदमाशों को पुलिस के सिपुर्द किया।
खबर है कि महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग स्थित मां वैष्णव पेट्रोलपंप का सेल्समैन कैश जमा करने बैंक जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार लुटेरो ने पिस्टल लगाकर आठ लाख रुपये लूट लिए।सेल्समैन की चीख पुकार सुन पेट्रोल पम्प के कर्मचरियों व ग्रामीणों ने उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख लुटेरे कुछ दूर पर ही  बाइक छोड़ कर भाग पैदल भागने लगे। ग्रामीणों ने फिर भी पीछा नहीं छोड़ा। नरायनपुर मजरे मोन ग्राम पहुंचे तो एक लुटेरे का चप्पल टूट गया। गांव में कुछ लोगों को बैठे देख लुटेरे ने बहाना बनाया। बताया कि उसकी मां बीमार है, चप्पल नही है, उन्हे दिखाने जाना है। इसी बीच गांव के ही पवन साहू के मोबाइल पर लूट की घटना व लुटेरों के इसी गांव की तरफ भागने की खबर आई। युवक को संदिग्ध देख ग्रामिणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस को दी। मौके पर पुलिस व पेट्रोलपंप के कर्मचारी भी पहुंच गए। पकड़े गए लुटेरे के पास से पुलिस ने लगभग ढाई लाख रुपये बरामद किए। पुलिस द्वारा पैसे कोतवाली ले जाते देख पेट्रोल पम्प के कर्मचारी व ग्रामीण रुपये दिलाने को लेकर पुलिस से अड़ गए। इस दौरान पुलिस से कहासुनी भी हुई। ग्रामीण कुछ देर के लिए कोतवाल की गाड़ी की चाबी भी निकाल ली। समझाने के बाद ग्रामीणो ने कोतवाल को चाबी दी।
ग्रामीणों के आक्रोश व घटना की सूचना पर मौके पर एसपी श्लोक कुमार ,एडिसनल एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच पता चला कि नरायनपुर से कुछ  दूर पर मोन ग्राम के पास ही ग्रामीणो एक और संदिग्ध व्यक्ति को देखा।भागने पर ग्रामीण व पुलिस बल ने उसे भी पकड़ लिया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस