कांग्रेस नेताओं ने भी पंचायत चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश




जौनपुर। पूर्व विधायक नदीम जावेद के जनसम्पर्क कार्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर एक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस समर्थित पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों ने शिरकत की 
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक ने शिरकत की, बैठक को सम्बोधित करते हुए सचिन नाईक ने कहा कि ज़मीन स्तर पर संगठन की मजबूती व संगठन के विचार को ज़मीनी धरातल पर उतारते के लिए हम पंचायत स्तर तक के नेतृत्व का निर्माण करके देश व प्रदेश की सत्ता पर काबिज किसान युवा छात्र विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे,
आयोजित बैठक में पार्टी के ज़िम्मेदार वह महत्वपूर्ण कार्यकताओं ने अपने विचार को साझा किया । बैठक को सम्बोधित करते
पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि प्रदेश की सत्ता का रास्ता  पंचायतों की गलियों से होकर ही निकलता है पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ज़िम्मेदारी से एक पंचायत स्तर तक का चुनाव लड़ रहे कार्यकताओं के साथ हम लोग पूरी मज़बूती से खड़े हैं उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जनपद में पार्टी प्रत्याशी एतिहासिक जीत दर्ज करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में हम लोग प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं जिसके लिए हम ज़मीन पर उतरकर पंचायत स्तर तक के नेताओं के साथ खड़े होने के साथ साथ हर संघर्ष के लिए तैयार हैं,
बैठक को  पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवब्रत मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मकसूद खान ने पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने विचार भी साझा किए ।
बैठक  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, राकेश सिंह, जिला पंचायत पद के प्रत्याशी जय मंगल यादव, अरशद खान ,बलिराम प्रजापति, मोनू राजभर, राजू गुप्ता , चन्द्रकेश प्रजापति, राकेश उपाध्याय, देवानंद मिश्रा, आफताब खान,  प्रमोद सिंह, नियाज ताहिर शेखू, मुफ्ती हाशिम मेहंदी, केलेंडर बिंद ,अनुराग राय ,प्रमोद यादव ,सद्दाम समसाद, शशांक सोनकर , अंकुल मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन युथ काँग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्य वीर सिंह ने किया ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस