पूर्व सूचनाधिकारी की विदाई किया विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने



जौनपुर।  जिला सूचना अधिकारी सुनील कुमार कनौजिया का लखनऊ मुख्यालय संबद्ध होने के उपरान्त उनका विदाई समारोह आज जिला सूचना कार्यालय में वर्तमान जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय एवं सूचना कार्मिको द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर से0नि0 लेखाकार कंचन सिंह, संरक्षक के0के0 यादव, प्रचार सहायक अवनीश यादव, अतुल शुक्ला, सुमित सिंह, शशिकान्त यादव आदि ने जिला सूचना अधिकारी के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशांसा किया तथा उन्हे शीघ्र पदोन्नति किये जाने की कामना व्यक्त किया।
 इसके पूर्व सूचना विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा श्री कनौजिया को माल्यार्पण, अंगवस्त्रम व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर नवागत जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, कंचन सिंह (से0नि0) लेखाकार, प्रधान सहायक/उर्दू अनुवादक निगार फात्मा, कृष्ण कुमार यादव, अवनीश कुमार यादव, अतुल शुक्ला, सुमित कुमार सिंह, शशिकान्त यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस