वरिष्ठ फार्मासिस्ट गुलाब चन्द यादव को मातृ शोक, कोरोना ने छिन लिया मां की छाँव



जौनपुर। जिला अस्पताल के बरिष्ट फार्मा सिस्ट गुलाब चन्द यादव की माता एवं एमयूएस पब्लिक स्कूल की फाउन्डर तथा समाज सेविका श्रीमती उर्मिला यादव का आज सुबह कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गयी है। श्रीमती यादव की उम्र 75 बतायी गयी है। इनके पति उमा शंकर यादव समाज वादी पार्टी के जिला सचिव पद पर कार्यरत हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार बीते कल यानी 25 अप्रैल को अचानक उनकी तबियत खराब हुई और सांस लेने में तकलीफ होने लगी आनन फानन में परिवार के लोग उन्हें उपचार हेतु ले गये। आज सुबह उनकी हालत इतनी खराब हो गयी कि काल ने अपने ग्रास मे समाहित कर लिया। 
श्रीमती उर्मिला यादव के निधन की खबर वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित शुभ चिन्तकों सहित सपा के राजनैतिको सहित शिक्षा जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। शोकाकुल शुभ चिन्तकों ने स्व उर्मिला के प्रति अपनी श्रद्धाजंलि दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस