प्रशासन के प्रयास से जनपद में कोरोना की बढ़ती गति हुईं धीमी,आज 155 पाजिटिव मिले



जौनपुर। जनपद में आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की स्थिति के बाबत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 6989 लोगों की जांच रिपोर्ट आयी है जिसमें 6834 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जबकि 155 लोग पाजिटिव पाये गये है। सरकारी आंकड़े के अनुसार अब जिले में कोरोना संक्रमण से मात्र 206 लोगों की मौत हुई है आज केवल 02 मरीजों की मौत हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार इस समय जनपद में 17687 कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है जिनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग एवं आशा और आंगन वाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा किया जा रहा है। 
इस तरह स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण की बढ़ती गति अब धीमी हो गयी है इसे रोकने में प्रशासन का प्रयास सफल रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ