निरीक्षण के दौरान डीएम के तेवर कड़े ,जाने क्या आदेश दिया ईओ को



जौनपुर ।कोरोना संक्रमण के दौरान साफ सफाई का निरीक्षण करने निकले जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा नगर पंचायत खेतासराय के  बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नालियों में गंदगी देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्ति करते हुए अधिशासी अधिकारी खेतासराय को 02 दिन के भीतर साफ-सफाई करा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से साफ-सफाई, कूड़ा उठान एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाए। उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार को निर्देश दिया कि कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाए।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ