कमिश्नर आईजी ने जनपद में कोविड 19 के तैयारियों की किया समीक्षा तीसरी लहर से बचने के लिए दिया निर्देश



जौनपुर। आयुक्त, वाराणसी मंडल, वाराणसी, दीपक अग्रवाल, आईजी रेंज वाराणसी एस.के.भगत द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओं व आ रही शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली व सी.सी.टी.वी फुटेज से सरकारी कोविड-19 अस्पतालों की व्यवस्था का जायजा लिया।

जनसुनवाई कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जनपद में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की । उन्होंने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को निर्देश दिया कि कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी अच्छे से कर ली जाए। जनपद में उपलब्ध संसाधनों के साथ कोरोना महामारी से सुरक्षा और बचाव की व्यवस्था की जाए।


उन्होंने कहा कि  आवश्यकता पड़ने पर बच्चों के डॉक्टरों को  बीएचयू में ट्रेनिंग करने के लिए भेजें। आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गये कि कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाकर स्वच्छता, सेनेटाइजेशन के कार्य कराये जाए। शासन द्वारा जारी कोरोना की गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन कराने के साथ ही जनपद में टेस्ट, ट्रेस और ट्रीटमेंट को कड़ाई से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से नीचे गिर रहा है, इसे बनाये रखे। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर,मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिला अधिकारी भू- राजस्व राजकुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण  उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस