एक और पत्रकार मिर्जा मुस्तफा अब्बास का जीवन लील गया कोरोना,मीडिया में शोक


जौनपुर। कोरोना ने आज एक और पत्रकार की जान ले लिया है। सहारा टीवी में कार्यरत जनपद जौनपुर मूल के निवासी डाॅ मिर्ज़ा मेहर अब्बास के छोटे भाई मिर्जा मुस्तफा अब्बास का निधन जौनपुर स्थित ईशा अस्पताल में आज सुबह हो गया है। उनके निधन से पत्रकारों में शोक छा गया है। 
खबर है कि मिर्जा मुस्तफा अब्बास अपने  आफिस स्थित नोयडा में ही कोरोना संक्रमण से संक्रमित हुए थे उपचार कराया ठीक भी हो गये थे। बाद में उनके परिवार के लोग उन्हें जौनपुर ले आये थे। तीन दिन पहले पुनः संक्रमण की चपेट में आ गये और उपचार के लिए ईशा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर आज सुबह पांच बजे उनका निधन हो गया है। 
निधन की खबर आते ही परिवार सहित मित्रों शुभ चिन्तकों एवं मीडिया जगत में शोक छा गया है। पत्रकार मिर्जा मुस्तफा अब्बास के निधन पर जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य सहित महामंत्री शम्भू नाथ सिंह, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पूर्व अध्यक्ष हसनैन कमर दीपू,राजेश श्रीवास्तव, मो अब्बास, दीपक सिंह रिन्कू, लोलारक दूबे, राज कुमार सिंह, मनीष श्रीवास्तव, राम जी जायसवाल, आरिफ, बृजेश यदुबंशी, फूलचन्द यादव,अरूण श्रीवास्तव, अब्दुल हक अंसारी, नसीम अहमद डा लल्लन मौर्य,कमलेश मौर्य आदि तमाम पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ