संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर सीएम योगी ने जाने क्या दिया आदेश



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संभावित तीसरी लहर को देखते हुए हर स्तर पर तैयारी करने की जरूरत है। विभिन्न इलाके में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सांसद विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि गोंद लेकर व्यवस्था दुरुस्त कराएं।
टीम 9 की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों की सीएचसी और पीएचसी में उपकरणों की मरम्मत, क्रियाशीलता, परिसर की रंगाई-पुताई, स्वच्छता और मैन पावर की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में विशेष निर्देश दिए। इस कार्य में  सांसद और विधायक से लेकर नगरीय निकायों के महापौर, चेयरमैन और पार्षद का सहयोग अपेक्षित है। जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए नियमित अंतराल पर सीएचसी पीएचसी का  निरीक्षण कराएं। चिकित्सकीय उपकरणों सहित व्यवस्था सुधार के कार्यों में   जनप्रतिनिधि की विकास निधि से वितीय सहयोग के लिए आग्रह किया जाए। बेसिक शिक्षा विभाग में ऑपरेशन कायाकल्प की तर्ज पर स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन विभाग में भी अभियान चला कर व्यवस्था सुदृढ़ किया जाना चाहिए।
ब्लैक फंगस की दवाएं उपलब्ध कराएं
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पूरे प्रदेश से ब्लैक फंगस के मरीज आ रहे हैं।। ऐसे में राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ समिति से परामर्श करते हुए ब्लैक फंगस से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार की पूरी व्यवस्था की जाए। सभी जनपदों में ब्लैक फंगस के उपचार हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। दवाओं के संबंध में भारत सरकार से सतत संपर्क बनाए रखा जाए। निजी अस्पतालों में इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ