लायन्स क्लब गोमती ने पत्रकारों को वितरित किया कोरोना किट


जौनपुर। लायन्स क्लब गोमती के तत्वावधान मे पत्रकार भवन परिसर में अध्यक्ष ला• प्रतिमा गुप्ता के नेतृत्व मे आज कोरोना महामारी के संकट काल में समाज के चौथे स्तम्भ जो इस विषम परिस्थितियों में भी हमें सटीक खबर से रूबरू करते है। ऐसे प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित पत्रकार बन्धुवों को कोरोना किट जिसमें दवाईया, मास्क, सेनिटाइजर व अन्य उपयोगी वस्तुओ का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पत्रकार बंधु अपनी जान की परवाह किए बगैर 24 घंटे समाज की सेवा कर रहे हैं हमें उन लोगों का हौसला बढ़ाना चाहिए जिससे कि अन्य लोग भी उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए उनके साथ खड़े रहे। उक्त अवसर पे निर्वतमान अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, लायनेस अध्यक्ष प्रतिमा साहू, धीरज साहू, शिव शंकर साहनी व हसनैन कमर दीपू आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक ला• अशोक गुप्ता व अरूणा गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन ला• मनीष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जनपद के तमाम पत्रकार गण मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस