जन सहायतार्थ परमानेंट प्याऊ का आर ओ प्लांट का शुभारंभ


जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा परमानेंट प्याऊ शिविर ठंडा पानी आर-ओ प्लांट राम जानकी मंदिर, स्टेशन रोड, अहियापुर पर लगाया गया है जिससे जिला अस्पताल व भंडारी रेलवे स्टेशन आने जाने वाले लोगों एवं राहगीरों को आसानी से शुद्ध ठंडा जल पीने को मिल सके। इस RO प्लांट का शुभारम्भ आज मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन डा क्षितिज शर्मा व जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक डा. वीएस उपाध्याय ने फीता काटा कर किया। 
 इस अवसर पर डा क्षितिज शर्मा ने बताया कि लायन्स क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन की मंडल कम्युनिटी ग्रांट से मण्डल में 12 परमानेंट प्याऊ ठंडा पानी आर ओ प्लांट लगना है जिसके अन्तर्गत पहला प्लांट आज से शुरू हुआ है। अतिशीघ्र अन्य प्लांट्स भी शुरू हो जायेगें।
डा. वीएस उपाध्याय ने बताया कि कोरोनावायरस से घबराये नहीं यदि कोई भी समस्या हो तो मोबाइल पर बात कर परामर्श लें सकतें हैं। लायन्स क्लब जौनपुर के सदस्यों के सहयोग से एक मई को ही तीन आक्सीजन कोंसेंट्रेटर भी बुक कराया गया है जो अगले दो-तीन दिन में आ जायेगा। इस आक्सीजन कोंसेंट्रेटर को भी शीघ्र ही जन सहायतार्थ शुरू किया जायेगा। 
इस अवसर पर सोशल डिसटेंसिंग के साथ संयोजक सोमेश्वर केसरवानी, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सचिव अनिल गुप्ता, गोपीचंद साहू मौजूद रहे। शेष सभी सदस्य आन लाइन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ