जिलाधिकारी ने कोरोना को हराने के लिए कार्यकर्ताओं को जाने क्या दिया निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा  तहसील केराकत स्थित प्राथमिक विद्यालय चहारमपट्टी में निगरानी समिति के सदस्यों के साथ मीटिंग की गयी । इस दौरान जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि समिति के सदस्य  घर - घर जाकर सर्वे करे और लक्षणयुक्त मरीजो की सूची तैयार कर उन्हें कोरोना किट वितरित करें। इस तरह दवाई भी कड़ाई भी सावधानी बरतते हुए कोरोना को हराना है। ग्राम प्रधान एवं कोटेदार मुनादी कराकर कोरोना संक्रमण एवं कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगो को जागरूक करें। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत में कंट्रोल रूम का नंबर चस्पा कर दिया जाए। साथ ही यह भी कहा कि ग्रामीण जनो में संदेश पहुंचाया जाये कि दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी।   
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, उपजिलाधिकारी केराकत  चन्द्र प्रकाश पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं  कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस