कोरोना संक्रमण से राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का निधन,छाया शोक


उत्तर प्रदेश में  योगी सरकार के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल विधानसभा से विधायक विजय कश्यप की कोरोना से मौत हो गई है। वो बीते दिनों कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। राज्यमंत्री कश्यप की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनकी मौत की खबर की जिला प्रशासन ने पुष्टि की है। आपको बता दें कि बीते महीने ही कश्यप कोरोना संक्रमित पाए गए थे तब से ही वह अस्पताल में भर्ती थे। लगातार बुखार आने और तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने कोरोना जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
 
बीजेपी के 5 विधायकों की मौत

कोरोना वायरस की वजह से बीते एक महीने में भारतीय जनता पार्टी के पांच विधायकों की मौत हो चुकी है। जिन बीजेपी विधायकों की कोरोना से मौत हुई है उनमें लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश श्रीवास्तव, औरैया से रमेश चंद्र दिवाकर, बरेली के नवाबगंज से विधायक केसर सिंह गंगवार, सलोन से विधायक व पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी और मंत्री और विधायक विजय कश्यप शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस